न्यूज अपडेट्स
शिमला, 9 फरवरी। हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक अहम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार गांधी (HP:2012) को मिल्कफेड, हिमाचल प्रदेश का प्रबंध निदेशक (Managing Director) नियुक्त किया है। इस संबंध में राज्य के कार्मिक विभाग (Appointment-I Section) द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।
इस नियुक्ति के साथ ही वे राजेश शर्मा, IFS (HP:2000) को इस पद से मुक्त करेंगे, जो अब तक समग्र शिक्षा अभियान (Samagra Shiksha) के राज्य परियोजना निदेशक के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और इसे जनहित में बताया गया है।
अधिसूचना पर मुख्य सचिव संजय गुप्ता के हस्ताक्षर हैं, जबकि इसे कार्मिक विभाग के विशेष सचिव राजीव कुमार द्वारा जारी किया गया है। इस आदेश की प्रतिलिपि भारत सरकार के गृह मंत्रालय, राज्य के सभी वरिष्ठ अधिकारियों, मुख्यमंत्री कार्यालय, उपायुक्तों व संबंधित विभागों को भेज दी गई है।
