Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: शातिरों ने व्यक्ति से की 3.70 लाख रुपए की धोखाधड़ी, पासबुक प्रिंट करने पर हुआ खुलासा

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
चंबा, 24 फरवरी। चंबा जिले में एक और व्यक्ति ठगी का शिकार हुआ है। शातिरों ने व्यक्ति के खाते से 3.70 लाख रुपए निकाल लिए हैं। पासबुक अपडेट करने पर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस थाना चम्बा में दर्ज करवाई है। 

शिकायतकर्त्ता रतन कुमार ने बताया कि किसी अनजान व्यक्ति ने एटीएम ट्रांजैक्शन करके गैर-कानूनी तरीके से उनके खाते से लगभग 3.70 लाख रुपए निकाल लिए, लेकिन उसे किसी भी प्रकार का कोई एसएमएस अलर्ट उनके फोन में नहीं आया।
 
उन्हें इस फ्रॉड का पता तब चला जब उन्होंने अपनी पासबुक अपडेट करवाई। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!