Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: घरेलू विवाद के कारण पति ने पत्नी को किया जलाने का प्रयास, गंभीर हालत में PGI रेफर

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 13 फरवरी। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के सपलोह में गुरुवार सुबह घरेलू विवाद में गुस्साए पति ने पत्नी को पेट्रोल छिड़क जलाने का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में हत्या के प्रयास को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मौके से पुलिस को थोड़ी मात्रा में पेट्रोल बरामद हुआ है। ऐसे में पेट्रोल छिड़कने की आशंका है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद के बीच गुस्साए पति ने अचानक महिला पर पेट्रोल उड़ेल दिया। महिला को आनन-फानन सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोनल अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे नेरचौक मेडिकल रेफर कर दिया। यहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। घटना में महिला नीलम का चेहरा व बाल जल गए हैं।

घटना के बाद सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने घटना स्थल का दौरा किया। वहीं, आरएफएसएल टीम ने घटनास्थल का दौरा कर तथ्य जुटाए और सैंपल लिए। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

मंडी शहर के सैण मोहल्ला में घरेलू विवाद में महिला पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आ चुका है। महिला ने कई दिन तेजाब से घाव के ताव सहते हुए पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ा था। 15 नवंबर 2025 पति नंद लाल ने पारिवारिक विवाद के बीच तेजाब फेंक पहली मंजिल से धक्का देकर ममता को नीचे गिरा दिया था। इस कांड में प्रशासन तक को हिला दिया था। इस कांड के बाद प्रशासन ने तेजाब की बिक्री व भंडारण पर सख्ती कर दी है। इसके लिए बाकायदा लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया है। अब पेट्रोल उड़ेल कर महिला को जलाने का प्रयास मामला सामने आ गया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!