Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: HRTC और DTDC का समझौता, बसों के माध्यम से भेजें जाएंगे कुरियर पार्सल, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 27 फरवरी। Himachal Road Transport Corporation (HRTC) ने राज्य में अतिरिक्त आय के स्रोत विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए DTDC Express Limited के साथ एंड-टू-एंड कूरियर परिवहन सेवा के लिए समझौता किया है। इस समझौते के तहत अब हिमाचल प्रदेश भर में चलने वाली HRTC की बसों के माध्यम से कूरियर पार्सलों का परिवहन किया जाएगा।

इस साझेदारी से HRTC को गैर-किराया (नॉन-फेयर) राजस्व में बढ़ोतरी होगी, जिससे निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं, DTDC को राज्य के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों तक अपनी सेवाएं अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी।

बताया जा रहा है कि इस पहल से प्रदेश के ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा स्थानीय व्यापारियों, ई-कॉमर्स उपभोक्ताओं और छोटे उद्यमियों को तेज और भरोसेमंद कूरियर सुविधा मिल सकेगी।

HRTC की विस्तृत बस नेटवर्क का उपयोग करते हुए पार्सलों की सुरक्षित और समयबद्ध डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी। यह पहल राज्य में परिवहन संसाधनों के बेहतर उपयोग और राजस्व विविधीकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!