न्यूज अपडेट्स
पंजाब डेस्क, 07 फरवरी। PSPCL विभाग ने बिजली मीटरों को लेकर नए आदेश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार सरकारी विभागों के लिए अब प्रीपेड बिजली मीटर लगाना जरूरी कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार 45 KVA तक के सभी सरकारी कनेक्शों पर PSPCL द्वारा जारी ये नए आदेश लागू होंगे।
इसके बाद पहले प्रीपेड मीटर रिचार्ज होगा और उसके बाद ही बिजली आएगी। वहीं जब रिचार्ज खत्म होगा तो साथ ही बिजली सप्लाई काट दी जाएगी। बिजली सप्लाई को दोबारा चालू करने के लिए मीटर को फिर रिचार्ज करना होगा।
बता दें कि पंजाब में स्मार्ट बिजली मीटर का बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा है। किसान संगठनों ने ऐलान किया है कि अगर स्मार्ट मीटर लगे, तो उन्हें काटकर बिजली ऑफिस में जमा करवा दिया जाएगा।
