Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

CM सुक्खू इस दिन आएंगे बिलासपुर, विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 5 फरवरी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 5 फरवरी को जिला बिलासपुर के प्रवास पर रहेंगे।

यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री 5 फरवरी को प्रातः 11 बजे घुमारवीं स्थित पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के परिसर में 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री झण्डुता विधानसभा क्षेत्र के बरठीं बाजार में दोपहर 12ः10 बजे विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगें।

जिनमें परमवीर चक्र नायब सूबेदार संजय कुमार राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बिलासपुर स्थित कलोल के प्रशासनिक भवन का उदघाटन, बरठीं-शाहतलाई सड़क के उन्नयन कार्य, शाहतलाई नगर क्षेत्र की सीवरेज परियोजना का शिलान्यास व शाहतलाई स्थित चरणगंगा के सौंदर्यकरण का भी शिलान्यास शामिल है। इसके उपरांत मुख्यमंत्री बरठीं बाजार में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!