Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: अवैध संबंध बना मौत की वजह, मृतका के देवर ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 15 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में झारखंड निवासी महिला 'गुड़िया देवी' की निर्मम हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि इस वारदात को प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद के चलते अंजाम दिया गया था। 

पुलिस ने हत्या में सहयोग करने वाले मुख्य आरोपी के दो भाइयों को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें रविवार को ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया जा रहा है। हालांकि, मृतका का पति और मुख्य आरोपी गोविंद अभी भी फरार है।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों, बंशी और गुड्डू ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि उनकी भाभी गुड़िया देवी का बिलासपुर में ही किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर पति गोविंद और गुड़िया के बीच अक्सर झगड़ा होता था। एक फरवरी की रात, भी शराब के नशे में धुत गोविंद ने अपने दोनों भाइयों के साथ मिलकर गुड़िया की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे घर के पास बने सेप्टिक टैंक में डाल दिया। पकड़े न जाएं, इसके लिए उन्होंने टैंक के ढक्कन को सीमेंट और कंक्रीट से पूरी तरह बंद कर दिया और ऊपर से बोरियां रख दीं ताकि किसी को शक न हो।

मामले में चौंकाने वाला खुलासा यह भी हुआ है कि गोविंद और गुड़िया दोनों की यह दूसरी शादी थी। आरोपी गोविंद पहले भी अपनी पहली पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी रह चुका है। वहीं, गुड़िया ने भी अपने पहले पति से अलग होने के बाद गोविंद से विवाह किया था। एडिशनल एसपी बिलासपुर, शिव चौधरी ने बताया कि रविवार को दोनों आरोपी बिलासपुर पहुंच जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। वहीं, फरार मुख्य आरोपी गोविंद की तलाश के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!