Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर, 100 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यू, यहां जानें

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सोलन, 07 फरवरी। बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी ईस्टमैन ऑटो एंड पॉवर लिमिटेड की प्रोडक्शन, मैंटेनेंस और क्वालिटी कंट्रोल विंग में ट्रेनी के 100 पदों को भरने के लिए 9 फरवरी को सुबह साढ़े दस बजे जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए दसवीं पास, बारहवीं पास, स्नातक और इलेक्ट्रिशियन एवं फीटर ट्रेडों के आईटीआई डिप्लोमाधारक युवा पात्र होंगे। इनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के मोबाइल नंबर 88947-18867 पर संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!