Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: संजौली से लापता नाबालिग सकुशल लौटी, सुसाइड नोट से मचा था हड़कंप

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 05 जनवरी। राजधानी शिमला के संजौली थाना क्षेत्र से लापता हुई 15 वर्षीय नाबालिग लड़की सकुशल अपने घर लौट आई है। सोमवार को दिन में नाबालिग के खुद घर पहुंचने के बाद परिजनों के साथ-साथ पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज़ थी। नाराज़गी के चलते वह घर से बिना बताए निकल गई और अपनी एक सहेली के घर चली गई। इसी दौरान उसने घर पर एक सुसाइड नोट छोड़ दिया था और अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ गई थी। जब परिजनों को यह जानकारी मिली तो वे घबरा गए और किसी अनहोनी की आशंका के चलते तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

नाबालिग के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाश शुरू कर दी थी। इसी बीच सोमवार को लड़की के सकुशल घर लौट आने से पूरे मामले का पटाक्षेप हो गया। पुलिस ने नाबालिग और परिजनों से बातचीत कर आवश्यक काउंसलिंग भी की है, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

पुलिस का कहना है कि नाबालिग पूरी तरह सुरक्षित है और मामले में आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!