Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

एम्स बिलासपुर में मरीजों के लिए बड़ी राहत, 24 घंटे लंगर सेवा शुरू

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 01 जनवरी। एम्स बिलासपुर में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें दिन हो या रात, चाय, नाश्ता और दोनों समय का भोजन निःशुल्क उपलब्ध होगा। व्यास चैरिटेबल ट्रस्ट बिलासपुर की ओर से संचालित लंगर सेवा को अब 24 घंटे के लिए शुरू कर दिया गया है।

नए साल के पहले दिन वीरवार को सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने इस सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं लंगर में पहुंचकर मरीजों और तीमारदारों को भोजन परोसा और ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की।

त्रिलोक जमवाल ने कहा कि एम्स बिलासपुर की स्थापना के साथ ही व्यास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए लंगर सेवा शुरू की गई थी। शुरुआत में यह सेवा चाय-दूध तक सीमित थी, लेकिन समय के साथ इसमें निरंतर विस्तार किया गया। पहले एक समय का भोजन, फिर दोनों समय का भोजन और बाद में नाश्ते की सुविधा भी जोड़ी गई। अब ‘महर्षि वेद व्यास अन्न क्षेत्र’ के नाम से लंगर सेवा को दिन-रात चलाना एक सराहनीय और अनुकरणीय पहल है।

उन्होंने कहा कि विशेषकर रात के समय मरीजों और तीमारदारों को खाने-पीने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था, लेकिन अब 24 घंटे लंगर सेवा शुरू होने से यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। किसी भी समय जरूरत पड़ने पर उन्हें लंगर में भोजन उपलब्ध होगा।

विधायक ने इस मानवीय सेवा के लिए व्यास चैरिटेबल ट्रस्ट को साधुवाद देते हुए समाज के सभी वर्गों से इस पुण्य कार्य में अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग देने का आह्वान किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक नंद प्रकाश वोहरा, अध्यक्ष पवन चंदेल, महासचिव सुरेश चौधरी, कोषाध्यक्ष विजय चंदेल सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!