Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: चिट्टे के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR, जानें पूरा मामला

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 23 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश में बढ़ते चिट्टे के नशे से अपने बच्चों और युवा पीढ़ी को बचाने के लिए जिला बिलासपुर के लघट गांव की महिलाओं ने नई पहल की थी। यह महिलाएं सर्द रातों में रात को शॉल ओढ़कर और हाथ में डंडे लेकर सड़कों पर गश्त पर निकली थी। इन महिलाओं का एक ही उद्देश्य था कि रात को नशे की तस्करी करने वालों को पकड़ कर पुलिस के हवाले करना। लेकिन अब इन महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

दरअसल चिट्टे जैसे भयानक नशे की रोकथाम के लिए रात को सड़कों पर टोलियां बनाकर पहरा दे रही बिलासपुर जिला के बरमाणा थाना के तहत आते लघट गांव की महिलाओं के खिलाफ सोमवार को थाना में मामला दर्ज हुआ है। यह मामला युवकों की पिटाई और वीडियो वायरल करने को लेकर दर्ज हुआ है। थाने में मामला दर्ज होने पर इन महिलाओं ने पुलिस का यह कह कर धन्यवाद किया है कि उन्हें पुलिस ने चिट्टे के खिलाफ लड़ने का इनाम दिया है।

पुलिस को दी शिकायत में सन्नी महाजन निवासी पंजगाईं ने बताया था कि वह अपने दोस्त वीरेंद्र के साथ बाइक पर बरमाणा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान लघट में गोशाला के पास लघट महिला मंडल की प्रधान सहित अन्य महिलाओं ने उनका रास्ता रोका। इन महिलाओं ने उनकी बाइक को रोका और मारपीट की और तलाशी ली। महिलाओं को जब तलाशी के दौरान उनके पास कुछ नहीं मिला तो इन महिला ने झूठी वीडियो बनाकर उसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया। युवकों की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी तरफ इस मामले में लघट महिला मंडल की प्रधान पिंकी शर्मा ने कहा कि हमे पुलिस की तरफ से एक बहुत बड़ा इनाम मिला है। पुलिस ने चिट्टे के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रधान पिंकी शर्मा ने बताया कि बीते रोज उन्होंने कुछ संदिग्ध लड़कों को पकड़ा था, जिसके चलते हम चार महिलाओं पर केस दर्ज हुआ है।

इस दौरान महिलाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इन महिलाओं का कहना था कि जब हम पुलिस को बुलाते हैं, तब तो वह नहीं आती है, लेकिन संदिग्ध लड़कों के कहने पर हमारे खिलाफ केस दर्ज कर रही है। महिलाओं ने दो टूक कहा है कि पुलिस चाहे उनके खिलाफ जितने भी केस दर्ज कर ले, लेकिन वह चिट्टे के खिलाफ चलाए अपने अभियान से पीछे नहीं हटेंगी और हमारी नियमित गश्त जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!