Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : रूट के दौरान HRTC चालक से मारपीट, निगम ने रूट किया बंद, मामला दर्ज

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 27 दिसंबर। शिमला जिला के रामपुर-खोलीघाट बस रूट पर गुरुवार को एक बस चालक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। खडाहण के समीप सड़क पर रास्ता रोकने को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद परिवहन डिपो रामपुर ने एहतियातन इस रूट की बस सेवा फिलहाल बंद कर दी है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे रामपुर से खोलीघाट जा रही बस जब खडाहण के पास पहुंची, तो सड़क पर गलत तरीके से खड़ी एक गाड़ी के कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया। बस चालक कुलदीप कुमार ने गाड़ी हटाने को कहा, जिस पर गाड़ी में बैठे युवक ने बहस शुरू कर दी।

चालक के अनुसार, बहस कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि युवक ने पास की दुकान से कुल्हाड़ी निकालकर चालक को धमकाया। बस में सवार यात्रियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला, लेकिन कुछ समय के लिए मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

चालक ने यह भी आरोप लगाया कि युवक नशे की हालत में था और लगातार गाली-गलौज कर रहा था। घटना के बाद चालक ने रामपुर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए परिवहन डिपो रामपुर ने रामपुर-खोलीघाट रूट की बस सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी है। डिपो प्रबंधन का कहना है कि जब तक मामले का समाधान और चालक की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती, तब तक बस सेवा बहाल नहीं की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश परिवहन मजदूर संघ के महामंत्री हरीश पराशर ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो संघ पूरी तरह से हड़ताल पर चला जाएगा। संघ ने चालक के साथ हुई घटना पर कड़ा रोष जताते हुए इसे कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!