Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: वित्तीय संकट के बीच पेंशनरों को राहत, मेडिकल बिल अदा करने के आदेश

News Updates Network
By -
0

न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 08 दिसंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान बड़ी राहत देने वाली घोषणा की। उन्होंने कहा कि पेंशनरों के सभी लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान आगामी एक माह के भीतर कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कर्मचारियों को सरकार की ‘रीढ़’ बताते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान करना सरकार का दायित्व है।

सुक्खू ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सामाजिक दायित्वों का निर्वहन बिना बाधा कर सकें, इसके लिए सरकार ने सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल की। इससे प्रदेश के 1 लाख 36 हजार कर्मचारी लाभान्वित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि पेंशनरों की मांगों और देनदारियों के समाधान की प्रक्रिया लगातार जारी है। साथ ही सरकार वित्तीय संसाधनों के सृजन और अनुशासन पर भी जोर दे रही है। मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी कारण कर्मचारियों और पेंशनरों के भुगतान समय पर नहीं हो पाए थे।

उन्होंने आश्वस्त किया कि वर्तमान सरकार सकारात्मक सोच के साथ कर्मचारियों और पेंशनरों की सभी देनदारियां समयबद्ध तरीके से प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।

बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त फ्रंट के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और संगठन की विभिन्न मांगें उनके समक्ष रखीं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!