Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर : घुमारवीं कॉलेज ने नियुक्तियों की प्रक्रिया को बताया निष्पक्ष, आरोपों को किया खारिज, यहां जानें

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
घुमारवीं (बिलासपुर), 01 दिसंबर। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं ने HEIS के माध्यम से हाल ही में की गई नियुक्तियों में अनियमितताओं के आरोपों को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है। 

कॉलेज प्रशासन ने कहा कि 29 और 30 नवंबर 2025 को कुछ अखबारों और ऑनलाइन पोर्टलों में प्रकाशित समाचार तथ्यहीन हैं और उनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। जारी प्रेस बयान में स्पष्ट किया गया कि HEIS के तहत सभी नियुक्तियाँ निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई हैं और हर चयन पूरी तरह मेरिट, योग्यता और पात्रता के आधार पर हुआ है। महाविद्यालय प्रशासन हमेशा से पारदर्शिता और निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता देता आया है।

बयान में अतिथि अध्यापक के चयन को लेकर लगाए गए उन आरोपों को भी खारिज किया गया है, जिनमें कहा गया था कि चयनित अभ्यर्थी HEIS सचिव की पत्नी हैं और योग्य युवाओं की अनदेखी कर उनका चयन किया गया। महाविद्यालय ने इन आरोपों को मनगढ़ंत बताया और स्पष्ट किया कि चयनित अभ्यर्थी पीएचडी धारक हैं तथा UGC द्वारा निर्धारित सभी अर्हताएँ पूरी करती हैं। उनका चयन एक विधिवत गठित चयन समिति के माध्यम से किया गया, जिसमें बाहरी और आंतरिक विषय विशेषज्ञ शामिल थे। कॉलेज ने यह भी कहा कि HEIS सचिव न तो इस चयन समिति में थे और न ही वे नियुक्ति करने के अधिकारी हैं, इसलिए उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह तथ्यहीन हैं।

महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि मीडिया में प्रसारित ऐसे आरोप बिना जांच के प्रकाशित किए गए हैं, जो पाठकों को भ्रमित करने वाले और गलत धारणा पैदा करने वाले हैं। कॉलेज ने दोहराया कि वह उच्च शिक्षा के मानकों, स्थापित नियमों और पारदर्शी प्रणाली का पालन करता है और आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!