Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

टनल के अंदर बुलडोजर से टकराई स्कूल बस, कम रोशनी बनी खतरा, बड़ा हादसा टला

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कुल्लू, 16 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के औट टनल में आज सुबह एक निजी स्कूल बस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। बाली चौकी से स्कूल टूर पर जा रहे बच्चों की बस टनल के भीतर खड़े एक बुलडोजर से टकरा गई। अचानक हुई इस टक्कर से बस में सवार बच्चे घबरा गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

हादसे में कुछ बच्चों को मामूली चोटें आईं, लेकिन स्थानीय लोगों और टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के सदस्यों की तत्परता से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टनल के भीतर विजिबिलिटी बेहद कम थी और रोशनी की कमी के चलते ड्राइवर को बुलडोजर समय पर नजर नहीं आया।

बताया जा रहा है कि टनल में प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा संकेतों की कमी के कारण आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं। घटना के बाद औट बाजार व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन ने प्रशासन से टनल में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की कड़ी मांग उठाई है। संगठनों का कहना है कि बेहतर रोशनी, उचित साइनज और निगरानी प्रणाली लगाए बिना भविष्य में ऐसे हादसों का खतरा बना रहेगा।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई करने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!