Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

दिल्ली कार ब्लास्ट का पुलवामा कनेक्शन, सलमान ने JK के तारिक को बेची थी कार, यहां जानें

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
नेशनल डेस्क। सोमवार शाम दिल्ली में लाल किला के पास एक कार में भीषण धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि आस-पास की कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। धमाके के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में लाया गया। अभी तक इस धमाके में 13 लोगों की मौत की खबर है।

देश की राजधानी में अति सुरक्षित क्षेत्र में हुए इस धमाके ने देश की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए है। इस बीच इस कार धमाके का पुलवामा कनेक्शन सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में जिस कार से यह भीषण धमाका हुआ, उसे पुलवामा के एक शख्स को बेचा गया था। 

धमाके के बाद कार की जांच में जुटी पुलिस टीम ने यह जानकारी जुटाई है कि इस कार को पुलवामा के तारिक के हाथों बेची गई थी। अब पुलिस तारिक को तलाश में जुटी है। वहीं जानकारी में यह भी सामने आया है कि धमाके वाली कार को कई बार खरीदा -बेचा गया है जिसमें फर्जी कागजों का इस्तेमाल किया गया था।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!