न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 11 नवंबर। शाहतलाई पुलिस ने सोमवार सुबह बकैण कैंची मोड़ के पास एक युवक से 37.1 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने रेन शेल्टर के समीप गश्त के दौरान शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 37.1 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान शिवांश ठाकुर उर्फ वंश (19) पुत्र निवासी गांव नाहरलए, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय एवं पुलिस प्रवक्ता मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चला रही है और इस दिशा में लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
