Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

दिल्ली धमाके का नया CCTV वीडियो आया सामने, सिग्नल पर हुआ जोरदार धमाका, कैमरे हुए बंद

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
दिल्ली, 12 नवंबर। राजधानी दिल्ली के लाल किला के पास सोमवार शाम को 6:52 बजे हुए आतंकी विस्फोट का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा कि सिग्नल पर ब्लास्ट होते ही कैमरे भी टूट गए। इस वीडियो को देखकर हर किसी की रूह कांप गई।

पुलिस के अनुसार, यह सीसीटीवी फुटेज विस्फोट होने से सिर्फ एक मिनट पहले का है। सोमवार शाम को जिस जगह पर यह विस्फोट हुआ, वहां 6:51 बजे काफी ट्रैफिक देखा गया। इसके अगले ही मिनट पर तेज धमाका हो गया। इस विस्फोट में काफी वाहन चपेट में आए थे।

बता दें कि इस आतंकी हमले में अभी तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा कई वाहन जलकर खाक हो गए थे। इतना ही नहीं घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर तक लोगों के शरीर के टुकड़े पाए गए। इस खौफनाक मंजर को जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई।

पुलिस के अनुसार, लाल किला के पास जिस कार में ब्लास्ट हुआ था, उस कार में आतंकी डॉ. उमर नबी सवार था। यह कार हरियाणा नंबर की थी और इस आई-20 कार का नंबर यह (HR 26CE7674) है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!