न्यूज अपडेट्स
हमीरपुर, 9 नवंबर। सासन गांव में महिला की हत्या के बाद रविवार को ग्रामीणों द्वारा किए गए चक्काजाम के दौरान क्षेत्र के विधायक आशीष शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक महिला के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा प्रशासन और वह स्वयं परिवार के साथ खड़े हैं।
विधायक आशीष शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बात कर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने मृतका को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में निरंतर गश्त बढ़ाई जाए और नशे के सौदागरों पर सख्त शिकंजा कसा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
आशीष शर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए और सरकार से भी इस मामले में त्वरित कार्रवाई की अपील की।
