Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: सोशल मीडिया पर झूठी जानकारी फैलाने पर FIR दर्ज, हत्या के मामले से जुड़ी है पोस्ट

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर, 10 नवंबर। सासन पंचायत की महिला रंजना की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने अब सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसने सोशल मीडिया पर नाबालिग आरोपी को बालिग बताकर गलत जानकारी फैलाई थी।

पुलिस ने उक्त व्यक्ति का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है और तकनीकी जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक यह व्यक्ति हमीरपुर जिले का ही रहने वाला है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान नाबालिग आरोपी की उम्र 14 वर्ष 2 महीने पाई गई है। पुलिस ने आरोपी के आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, बस पास और अन्य दस्तावेजों की गहनता से जांच कर उसकी उम्र की पुष्टि की है।

मामले की पुष्टि एडीशनल एसपी राजेश उपाध्याय ने की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अपुष्ट या भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!