Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पटेर क्षेत्र में युवक से 6.19 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 07 नवंबर। थाना भराड़ी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए अक्षय कुमार उर्फ अक्षू निवासी गांव टिक्कर कसोलियां, डाकघर पटेर, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर (हि.प्र.) को चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम नियमित गश्त और नशा रोकथाम अभियान के तहत क्षेत्र में थी। इस दौरान आरोपी संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 6.19 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएसपी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त नजर रख रही है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!