Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

सड़क सुरक्षा सुधार में हिमाचल बना मिसाल, दुर्घटनाओं में आई ऐतिहासिक गिरावट

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 05 नवम्बर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा सुधार के क्षेत्र में किए गए निरंतर प्रयासों के सकारात्मक और उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। राज्य में पिछले तीन वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है, जिससे अनेक अमूल्य जीवन बचाए जा सके हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 में जहां कुल 2,253 सड़क दुर्घटनाओं के मामले दर्ज हुए थे, वहीं वर्ष 2024 में यह संख्या घटकर 2,147 रह गई। वर्ष 2025 में अब तक केवल 1,457 दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। यह आंकड़े प्रदेश में सड़क सुरक्षा के प्रति सरकार की सक्रिय नीतियों, बेहतर निगरानी तंत्र और व्यापक जन-जागरूकता अभियानों की सफलता को दर्शाते हैं।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यह उपलब्धि विशेष रूप से उल्लेखनीय है क्योंकि राज्य को वर्ष 2023 और 2025 में भारी भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने जैसी गंभीर प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ा। इन परिस्थितियों के बावजूद सरकार ने विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दी और प्रभावी कदम उठाए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सरकार का लक्ष्य न केवल दुर्घटनाओं की संख्या को घटाना है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है।

सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर किए गए उपायों में यातायात नियमों के सख्त पालन की निगरानी, खतरनाक मोड़ों पर साइन बोर्ड और चेतावनी संकेतों की स्थापना, सड़क अधोसंरचना में सुधार, स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान तथा परिवहन विभाग के माध्यम से आधुनिक तकनीक के उपयोग जैसे कदम शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!