न्यूज अपडेट्स
शिमला, 4 नवम्बर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के चौड़ा मैदान से पुलिस विभाग के पेट्रोलिंग एवं अन्य वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन प्रदेश के दस जिलों में तैनात किए जाएंगे, जिससे पुलिस गश्त व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग को आवश्यक संसाधन मुहैया करा रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और पर्याप्त वाहनों की उपलब्धता से पुलिस की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
ठाकुर सुक्खू ने बताया कि इन वाहनों की तैनाती से दूरदराज और संवेदनशील क्षेत्रों में भी पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने पुलिस विभाग को जनसुरक्षा के प्रति सजग और संवेदनशील रहते हुए पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
