Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: आपदा प्रभावित परिवारों के चेहरे खिले, सीएम सुक्खू ने बांटी करोड़ों की राहत राशि

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 10 नवंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत प्रदान की। उन्होंने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से 4,914 लाभार्थियों को कुल 81.28 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की।

इस अवसर पर पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 1,513 लाभार्थियों को 7 लाख रुपये में से पहली किस्त के रूप में 4-4 लाख रुपये प्रदान किए गए। इनमें 781 मंडी, 631 कुल्लू और 101 बिलासपुर जिले के परिवार शामिल हैं। वहीं, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 3,401 लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपये की सहायता दी गई, जिनमें 1,547 मंडी, 1,541 कुल्लू और 313 बिलासपुर जिले के प्रभावित परिवार हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक मंडी जिले के 4,375 प्रभावित परिवारों को 14.46 करोड़ रुपये की राहत सहायता दी जा चुकी है। राज्य सरकार वर्तमान में मंडी में 72 करोड़ रुपये की लागत से 27 आपदा न्यूनीकरण परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। इसके अतिरिक्त, 18.84 करोड़ रुपये की लागत से पांच नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है और सात अन्य प्रस्ताव निर्माणाधीन हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नई आजीविका संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए ‘मधु-मांडव’ पहल का शुभारंभ भी किया। इस पहल के तहत प्रभावित परिवारों को मधुमक्खी पालन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्हें वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। इस कार्यक्रम के अंतर्गत उत्पादित शहद को ‘हिम-ईरा मांडव’ ब्रांड के तहत विपणन किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सराज विधानसभा क्षेत्र के पंगलूर की निकिता, जिसने हालिया बाढ़ में अपने माता-पिता को खो दिया था, को 7.95 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने उसके लिए अतिरिक्त 21 लाख रुपये की सहायता राशि की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि “निकिता जैसी बेटियां प्रदेश की बेटियां हैं, और सरकार उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हर संभव सहायता करेगी।”

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!