Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: रंजना देवी हत्याकांड - नाबालिग आरोपी की फोटो शेयर करना पड़ा भारी, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

News Updates Network
By -
0


न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर, 10 नवंबर। सदर थाना क्षेत्र की सासन पंचायत में हुए रंजना देवी हत्याकांड मामले में नाबालिग आरोपी की फोटो और जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई है। जिला पुलिस ने ऐसे कई लोगों को जांच के दायरे में लिया है जिन्होंने आरोपी की पहचान उजागर करने वाली पोस्टें साझा की थीं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी नाबालिग आरोपी की पहचान, फोटो या निजी जानकारी को सार्वजनिक करना कानूनन अपराध है। इसी के चलते अब उन लोगों से पूछताछ की जा रही है जिन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आरोपी की तस्वीर या विवरण प्रसारित किए।

जिला पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि जांच में आरोपी के नाबालिग होने की पुष्टि आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के माध्यम से हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है, और सभी से अपील की जाती है कि वे बिना सत्यापन के किसी भी तरह की अफवाह या फोटो सोशल मीडिया पर साझा न करें।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!