न्यूज अपडेट्स
चंडीगढ़/मंडी, 18 नवंबर। सरकाघाट में हुए एसिड अटैक की दर्दनाक घटना के बाद आज पवन ठाकुर पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित महिला ममता और उसके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की और भरोसा दिलाया कि कठिन समय में सरकार पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है।
पीजीआई में पवन ठाकुर ने डॉक्टरों से ममता की स्थिति और चल रहे उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पीड़िता के इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी और पूरा मेडिकल खर्च सरकार वहन करेगी।
पवन ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री भी इस घटना से बेहद आहत हैं और उन्होंने निर्देश जारी किए हैं कि सरकाघाट की बेटी को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा और हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाए।
सरकार ने दोहराया है कि वह पीड़िता के इलाज, सुरक्षा और परिवार की सभी आवश्यकताओं के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
