न्यूज अपडेट्स
चंबा, 10 नवंबर। चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. हंसराज की जमानत याचिका को लेकर आज जिला अदालत चंबा में अर्जी दाखिल की गई। मामले की सुनवाई सोमवार को निर्धारित थी, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब सुनवाई मंगलवार तक के लिए टल गई है। अदालत कल इस पर फैसला सुनाएगी।
इस दौरान अदालत परिसर में समर्थकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं में हलचल देखी गई। सभी की निगाहें अब मंगलवार को होने वाले फैसले पर टिकी हैं, जिससे यह तय होगा कि विधायक हंसराज को राहत मिलेगी या नहीं।
(अधिक जानकारी की प्रतीक्षा जारी...)
