न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 02 नवंबर। शादी का झांसा देकर दुराचार के एक मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस सिलसिले में पुलिस टीम ने रेस्ट हाउस पहुंचकर घटनास्थल की विस्तृत छानबीन की और पूरे स्थल की वीडियोग्राफी के साथ साक्ष्य एकत्रित किए।
सूत्रों के अनुसार, जिस दिन की घटना का उल्लेख पीड़िता ने अपनी शिकायत में किया है, उस दिन महिला के साथ एक बच्चा भी मौजूद था।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 में उसकी जान-पहचान जितेंद्र धीमान निवासी आरोही पैलेस, बलदेव नगर, नारायणगढ़ रोड, अंबाला से हुई थी। अगस्त 2021 में आरोपी ने कथित तौर पर एक गेस्ट हाउस में उसके मना करने के बावजूद जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
महिला ने बताया कि आरोपी ने उससे विवाह का वादा किया था, लेकिन बाद में मुकर गया। इस पर महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी तथ्यों की गहनता से जांच कर रही है।
