Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर में एशियन बैंक डेवलपमेंट की टीम, ग्रामीण विकास मॉडल को और मजबूत करने पर मंथन

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 15 नवंबर। एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) की उच्च स्तरीय टीम ग्रामीण समृद्धि एवं लचीलापन कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को बिलासपुर पहुंची। टीम में वरिष्ठ नेचुरल रिसोर्स विशेषज्ञ सुना किम, सामाजिक विकास विशेषज्ञ आनंद रमेश कुनियार, परियोजना प्रबंधन (कृषि) विशेषज्ञ प्राची शर्मा, एसोसिएट प्रोजेक्ट ऑफिसर नेहा सैनी, कृषि व्यवसाय सलाहकार अर्जुन और वित्त सलाहकार तनुश्री चंद्रा शामिल रहे।

जिला प्रशासन के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त राहुल कुमार ने की। बैठक में ग्रामीण विकास, कृषि आधारित आजीविका, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण तथा विभिन्न केंद्र और राज्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में संबंधित विभागों ने अपनी उपलब्धियों, गतिविधियों, प्रगति रिपोर्ट और मौजूदा चुनौतियों की जानकारी विस्तृत रूप से साझा की। ग्रामीण विकास विभाग के परियोजना अधिकारी यशपाल ने विभागीय योजनाओं पर एक विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया।

एडीबी टीम ने प्रधानमंत्री धन धान्य योजना के आगामी चरणों की प्रक्रिया, मूल्यांकन मानकों और कार्यान्वयन रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श किया। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही अन्य केंद्रीय योजनाओं के असर, उपलब्धियों और चुनौतियों की समीक्षा की गई। नशा निवारण अभियान और स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति भी बैठक का महत्वपूर्ण हिस्सा रही।

टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं, विशेषकर ऋण उपलब्धता में आ रही कठिनाइयों और स्थानीय लोगों के बैंक जमा रुझान को लेकर भी जानकारी जुटाई। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से चल रहे कार्यक्रमों, प्रशिक्षण, विपणन सहायता और प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का भी विस्तृत अवलोकन किया गया।

बैठक में ग्रामीण सड़कों की स्थिति, रखरखाव, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका तथा उनके समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने अवगत कराया कि कुछ केंद्रीय योजनाएं हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों के बिल्कुल अनुकूल नहीं हैं, जबकि राज्य सरकार की योजनाएं स्थानीय जरूरतों से अधिक मेल खाती हैं।

बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं के लिए भेजी जाने वाली बजट डिमांड, समय पर बजट की उपलब्धता, कार्य आदेश जारी होने में देरी और इसके कारण कार्यों पर पड़ने वाले प्रभावों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। अंत में, एडीबी टीम और जिला प्रशासन ने भविष्य में बिलासपुर जिले के लिए योजनाओं की डिजाइनिंग, रणनीति निर्माण और प्रभावी कार्यान्वयन को और मजबूती देने के लिए संयुक्त रूप से ठोस कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!