Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में किया संगठन का विस्तार, जिलों के बनाए नए अध्यक्ष, यहां जानें

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 10 नवंबर। आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मज़बूत करते हुए जिला कमेटियों का गठन किया है। इस घोषणा के साथ पार्टी ने राज्यभर में संगठन विस्तार की नई प्रक्रिया शुरू की है।

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, जतिन मुसाफिर (सोलन), साधना बर्मन (नाहन), राकेश रावत (मंडी), सुरेंद्र कुमार (लाहौल-स्पीति), मनीष नेगी (किन्नौर), उमेश गौतम (मंडी साउथ), प्रेम ठाकुर (शिमला), अभिनीत चड्ढा (ऊना), शेर सिंह (कांगड़ा साउथ, पालमपुर), देशराज (कांगड़ा), होशियार सिंह रंगीला (कांगड़ा वेस्ट, देहरा), अजय अटवाल (चंबा), सुशील बेहल (कांगड़ा नॉर्थ, नूरपुर), शेर सिंह नेगी (कुल्लू), सुरेश कुमार (हमीरपुर) और के एन नृयाल (बिलासपुर) को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि यह टीम जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करेगी और जनता के मुद्दों को आवाज़ देगी। आने वाले दिनों में ब्लॉक और मंडल स्तर पर भी नई टीमें गठित की जाएंगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!