Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HRTC बस में नाकाबंदी के दौरान 845 ग्राम चरस बरामद, 27 वर्षीय युवक गिरफ्तार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सुंदरनगर, 15 नवंबर। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एचआरटीसी बस (नंबर HP12N 9304, नालागढ़ यूनिट) से बड़ी मात्रा में चरस बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सीट नंबर 32 पर बैठे एक यात्री के बैग से 845 ग्राम चरस बरामद की गई।

तलाशी अभियान ASI दौलत राम की अगुवाई में चलाया गया। टीम में मु0आ0 हंसराज, आरक्षी कुलदीप और सतीश कुमार शामिल थे। बस की चेकिंग के दौरान टीम को युवक के बैग से यह मादक पदार्थ मिला।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिरीश कुमार, पुत्र हमीऱ सिंह, निवासी VPO थुनाग, तहसील थुनाग, जिला मण्डी, आयु 27 वर्ष के रूप में हुई है।

थाना सुंदरनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!