Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल में करवट बदलेगा मौसम, बर्फबारी के लिए हो जाए तैयार, जानें कितने दिन मौसम रहेगा खराब

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 20 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में मौसम साफ और सुहावना बने रहने के बाद अब फिर से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होगा। पिछले काफी दिनों से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन में तेज धूप खिल रही है। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की सदी का अहसास हो रहा है। लेकिन अब मौसम के बदलने से प्रदेश ठंड के आगोश में समा सकता है।

बता दें कि दो दिन बाद 20 अक्टूबर को दिवाली का त्यौहार है। जिसकी तैयारियों में लोग व्यस्त हैं। मौसम विभाग की मानें तो दिवाली पर प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा, जिससे लोगों को यात्रा के अलावा दिवाली की खरीददारी में कोई परेशानी नहीं होगी। लेकिन उसके बाद प्रदेश भर में मौसम करवट बदल सकता है और बारिश के साथ बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल में 21 और 22 अक्टूबर को मौसम के बदलने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग की मानें तो  21 और 22 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे राज्य के ऊपरी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान लाहौल.स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, चंबा और सिरमौर के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात के आसार हैं। हालांकि प्रदेश के मध्यवर्ती और मैदानी भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। उसके बाद 23 और 24 अक्टूबर को फिर से मौसम के साफ रहने की संभावना जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम खुलने के बाद से प्रदेश में पर्यटन कारोबार ने भी रफ्तार पकड़ी है। प्रदेश में सैलानियों की संख्या बढ़ रही है। जिससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। अनुमान है कि हिमाचल में बर्फबारी का दौर शुरू होने के बाद पर्यटकों की संख्या में और भी अधिक इजाफा देखने को मिलेगा। 

वहीं आजकल के मौसम की बात करें तो राजधानी शिमला, धर्मशाला, मनाली, सोलन जैसे शहरों में धूप खिली रही, लेकिन सुबह और शाम को हल्की सिहरन महसूस की जा रही है। मैदानी जिलों ऊना, हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा में दोपहर के समय हल्की उमस भी देखने को मिली। वहीं, रात का तापमान इन मैदानी क्षेत्रों में अब हिल स्टेशनों से भी नीचे चला गया है।

दिवाली से पहले साफ मौसम लोगों के लिए राहत भरा है। इस समय पर्यटक भी प्रदेश की ओर रुख कर रहे हैं। बर्फबारी की संभावना ने खासतौर पर लाहौल, किन्नौर और कुल्लू घाटी के होमस्टे और होटल कारोबारियों को राहत दी है, जो सर्दियों की शुरुआत से पहले पर्यटकों की अच्छी आमद की उम्मीद कर रहे हैं।

दिवाली से पहले का यह मौसम प्रदेशवासियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। जहां एक ओर पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं मौसम का यह मिजाज लोगों को घूमने-फिरने और खरीददारी के लिए उपयुक्त माहौल दे रहा है। हालांकि 21-22 अक्टूबर के लिए मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए ऊपरी क्षेत्रों में जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!