Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण, समर्थकों ने लगाए नारे, छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 13 अक्टूबर। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण हो गया है। रिज मैदान पर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रतिमा का अनावरण किया। सोनिया ने रिमोट का बटन दबाकर प्रतिमा के सामने लगा पर्दा हटाया। इस मौके पर समर्थकों नें राजा वीरभद्र सिंह अमर रहे के नारे लगाए। गौरतलब है कि राजा वीरभद्र सिंह 6 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं।

सोनिया गांधी के साथ कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। उन्होंने वीरभद्र सिंह की फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, पूर्व प्रभारी राजीव शुक्ला, डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री, दीपेंद्र हुड्डा, राजस्थान के पूर्व डिप्टी CM सचिन पायलट, प्रतिभा सिंह, विक्रमादित्य सिंह, सभी कैबिनेट मंत्री और तमाम बढ़े नेता मौजूद रहे।

जब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे तो मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विक्रमादित्य को गले लगाया।

गौरतलब है कि विक्रमादित्य सिंह ने अपने पिता वीरभद्र सिंह की प्रतिमा नहीं लगने पर फरवरी 2024 में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। अब उनका यह सपना पूरा हो गया है। बता दें राजा वीरभद्र की प्रतिमा अष्टधातु की बनी है और इसमें सबसे अधिक तांबा व जिंक धातु का प्रयोग किया गया है। मूर्ति को बनाने में 6 महीने का वक्त लगा है। वहीं प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के दौरान शिमला शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

प्रदेश कांग्रेस के नेता दावा कर रहे हैं कि कार्यक्रम में 10 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यकर्ता स्व. वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। इसके मद्देनजर रिज पर लगभग 7000 कुर्सियां लगाई गई हैं जबिक 1000 कुर्सियां रिजर्व रखी गई हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेशभर से सैकड़ों लोग शिमला पहुंचे हैं। इससे रिज पूरी तरह भर चुका है। इस वजह से रिज पर बैठने को लेकर बीच बीच में नोक-झोंक भी देखने को मिल रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!