न्यूज अपडेट्स
शिमला, 24 अक्टूबर। भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि पहली कैबिनेट में एक लाख और 5 साल में 5 लाख नौकरी देने के नाम पर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार में प्रदेश में नौकरियां छीनने का क्रम अभी तक रुक नहीं रहा है। कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के 182 पुराने आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी संकट में है। 30 सितंबर को 182 आउटसोर्स कर्मचारियों का करार समाप्त हो गया और विवि ने नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें पुराने कर्मचारियों को दोबारा नौकरी पर रखने में प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। कई कर्मचारी 8 से 12 साल से तैनात थे।
लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद नई भर्ती में उन्हें प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। सांसद ने कहा कि कहीं यह प्रकिया कांग्रेस मित्र को लाभ पहुंचाने के लिए तो नहीं हो रही है।
