Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

रोहतांग में डेढ़ से दो फुट हिमपात, लाहौल के दारचा में 250 से अधिक वाहन फंसे

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कुल्लू, 07 अक्टूबर। रोहतांग सहित कुंजम व बारालाचा में डेढ़ से दो फुट से अधिक हिमपात हो चुका है, जबकि हिमपात का क्रम अभी जारी है। कोकसर, मढ़ी, गुलाबा, अटल टनल, धुंधी, फातरू व अंजनी महादेव पर्यटन स्थल में भी भारी हिमपात हो रहा है। लाहौल-स्पीति जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी हिमपात हो रहा है। हिमपात के चलते मनाली-काजा, मनाली-लेह व मनाली-जांस्कर मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। मनाली-लेह मार्ग पर जगह-जगह वाहन फंस गए हैं। लाहौल के दारचा में ही 250 से अधिक वाहन चालक फंसे हुए हैं। हालांकि मंगलवार सुबह लाहौल घाटी में धूप खिली लेकिन कुछ घंटे बाद फिर से मौसम खराब हो गया।

शिंकुला दर्रे में टनल निर्माण कार्य प्रभावित

बारालाचा दर्रे की बजाय शिंकुला दर्रे की जल्द बहाल होने की उम्मीद है। शिंकुला दर्रे में टनल का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण शिंकुला दर्रा जल्द बहाल होगा। हिमपात से टनल निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। टनल निर्माण में जुटी कंपनी के कामगार व इंजीनियर दारचा में ही रहते हैं।

रोहतांग दर्रा तीसरे दिन भी बंद

कुल्लू-मनाली का पर्यटन स्थल रोहतांग हिमपात के कारण पर्यटकों के लिए तीसरे दिन भी बंद रहा। पर्यटक मनाली की ओर गुलाब तक जबकि लाहौल की ओर कोकसर तक जा रहे हैं। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि रोहतांग दर्रे में तीसरे दिन भी हिमपात का क्रम जारी है।

बीआरओ जल्द बहाल करेगा सड़क

उधर, बीआरओ कमांडर कर्नल गौरव ने बताया कि दर्रे में भारी हिमपात हुआ है। मनाली-लेह मार्ग की बहाली प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!