Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बैहमंडी गांव में तेंदुए ने किया हमला, वन विभाग से तेंदुआ पकड़ने की लगाई गुहार

Anil Kashyap
By -
0

न्यूज अपडेट्स 
बरोटीवाला, 05 अक्टूबर। निकटवर्ती गावं बैहमंडी में तेंदुए से लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासी मान सिंह ने बताया कि तेंदुए ने उसकी 2 बकरियों और राजेश कुमार के एक बकरे पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। गांव वासियों करतार, राजकुमार, मानसिंह व बंतराम ने मुश्किल से बकरियों को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन रक्षक दसोरा बीट निर्मल कुमार और पशु चिकित्सालय कैंडोल को दी। पशु चिकित्सालय से फार्मासिस्ट ने घायल मवेशियों का उपचार किया। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है। वन रक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!