Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

ज्वेलर के साथ 25 लाख की ठगी, शातिर दंपती ने नकली 26 किलो चांदी बेचकर ले गए सोना-नकदी

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 30 अक्टूबर। ठियोग में एक आभूषण कारोबारी के साथ करीब 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने नकली 26 किलो चांदी बेचकर ज्वेलर से 190 ग्राम सोने के आभूषण, 240 ग्राम चांदी के जेवर और 25 हजार रुपये नकद ले लिए। मामला सामने आने के बाद ठियोग थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, एक दंपती ठियोग के शाली बाजार स्थित एक ज्वेलर की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि उनके पास पुश्तैनी चांदी है और वह अपनी बेटी की शादी के लिए उसे बेचना चाहते हैं। कारोबारी को भरोसे में लेने के लिए उन्होंने नमूने के तौर पर धातु दिखाई, जो देखने में असली चांदी जैसी लग रही थी।

ज्वेलर हरिंद्र कुमार उस दंपती की बातों में आ गया। कुछ देर बाद गिरोह की चार अन्य महिलाएं भी उसी दुकान पर पहुंचीं और अपने आपको रिश्तेदार बताकर चांदी बेचने और सोना खरीदने की बात कही। कारोबारी ने उनकी चांदी का वजन किया और बदले में सोने के आभूषण और नकद राशि का सौदा कर लिया।

हालांकि अगले दिन जब कारोबारी ने लैब में जाकर 26 किलो चांदी की जांच करवाई, तो वह नकली निकली। तब जाकर उसे ठगी का पता चला। ठगों ने खुद को राजस्थान निवासी बताया था और खुद को गरीब व मजबूर बताते हुए सामान्य भाषा में बातचीत की थी।

घटना के बाद से ठियोग बाजार में सनसनी फैल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गिरोह के सभी आरोपी चेहरों से प्रवासी मूल के लग रहे थे।

डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। स्थानीय व्यापारियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!