Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HRTC बस रोक कर चालक-परिचालक को पीटा, एक्सयूवी सवार युवकों की गुंडागर्दी

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
रानीताल (कांगड़ा), 16 अक्टूबर। चंडीगढ़ से धर्मशाला आ रही एचआरटीसी की वोल्वो बस के चालक और परिचालक पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। यह घटना रानीताल के समीप हुई, जब उत्तराखंड नंबर की एक एक्सयूवी में सवार युवकों ने बस रोककर चालक और परिचालक से मारपीट की।

बस में सवार यात्रियों के अनुसार, एक्सयूवी चालक कुछ देर से बस को बार-बार ओवरटेक कर परेशान कर रहा था। रानीताल के पास उसने बस के आगे अपनी गाड़ी रोक दी और पहले बस चालक पर हमला कर दिया। जब परिचालक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसे भी पीट दिया गया।

घटना की सूचना यात्रियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा को दी, जिन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

समाचार लिखे जाने तक बस में सवार यात्री घटना से भयभीत और परेशान थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!