Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : निजी बसों की हड़ताल टली, सामान्य रूप से चलेंगी बसें, बैठक में हुआ फैंसला

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 12 अक्टूबर। राहत भरी खबर है कि राजधानी में कल यानी 13 अक्टूबर को निजी बसों की हड़ताल नहीं होगी। निजी बस ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल को टाल दिया है। परिवहन निदेशालय में यूनियन प्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच हुई बैठक में अधिकांश मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान प्रशासन ने यूनियन की प्रमुख मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद यूनियन ने कहा कि वे फिलहाल हड़ताल नहीं करेंगे और बस सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी।

गौरतलब है कि यूनियन ने पहले विभिन्न मुद्दों को लेकर 13 अक्टूबर को हड़ताल का ऐलान किया था, जिससे शहरवासियों और यात्रियों को भारी असुविधा की आशंका थी। लेकिन अब हड़ताल टल जाने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!