Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : कैदी की जेल में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
नाहन, 28 अक्टूबर। आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में सोमवार सुबह एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल क्षेत्र का रहने वाला पिपेंद्र (46) नाहन जेल में एनडीपीएस मामले में डेढ़ साल की सजा काट रहा था। 

जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे के आसपास उसे अचानक बैचेनी हुई और बेहोश हो गया। इसकी जानकारी संतरी ने हवलदार को दी। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में तुरंत अस्पताल की डिस्पैंसरी ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे मैडीकल कालेज रैफर किया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जेल प्रशासन से जानकारी के अनुसार पिपेंद्र काफी फिट रहता था और दूसरे कैदियों को भी वह अक्सर एक्सरसाइज करने के लिए मॉटिवेट करता था। जानकारी मिली है कि जिला मंडी में पिपेंद्र अंडर ट्रायल था। पिछले महीने ही सजा होने के बाद उसे नाहन जेल शिफ्ट किया गया था। मार्च 2026 में उसका कारावास खत्म होना था। घटना के बाद जेल प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बयान दर्ज किए।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। उधर, जेल प्रशासन के अनुसार मामले की नियमानुसार मैजिस्ट्रियल जांच करवाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!