Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: नेता प्रतिपक्ष का सीएम सुक्खू पर तीखा हमला, कहा – अधिकारियों की कठपुतली बनकर रह गए CM सुक्खू

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 05 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पूरी तरह से अधिकारियों के चंगुल में फंस चुके हैं और अब उनकी कठपुतली बनकर रह गए हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री की स्थिति इतनी विवश हो गई है कि वह प्रदेश में न तो स्थायी डीजीपी की नियुक्ति कर पा रहे हैं और न ही मुख्य सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर निर्णय ले पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की अधिकांश व्यवस्थाएं एडिशनल चार्ज के सहारे चल रही हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था चरमराई हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सुक्खू सरकार पुराने अधिकारियों के प्रभाव से मुक्त नहीं हो पा रही है। जिन अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने खुली छूट और संरक्षण दिया था, अब वही उनके लिए परेशानी का कारण बन गए हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री इसी तरह से काम करना चाहते हैं और प्रशासनिक नियंत्रण अपने हाथ में नहीं ले पा रहे, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे न केवल मुख्यमंत्री की "लाज बची" रहेगी बल्कि देवभूमि हिमाचल का भी भला होगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!