Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

CM सेवा संकल्प हेल्पलाइन बनी जनता की आवाज़, अब तक 7.30 लाख से अधिक शिकायतों का निपटारा

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 05 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 जनता और सरकार के बीच भरोसे की मजबूत कड़ी बन चुकी है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से अब तक 7.30 लाख से अधिक शिकायतों का सफल निपटारा किया जा चुका है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि यह केवल एक हेल्पलाइन नहीं, बल्कि “सरकार और जनता के बीच भरोसे का संवाद” है।

यह प्लेटफॉर्म प्रदेश के नागरिकों के लिए राहत का नया रास्ता साबित हुआ है। अब लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। चाहे बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य या शिक्षा से जुड़ी कोई समस्या हो, नागरिक सिर्फ 1100 नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

कॉल करने वाले व्यक्ति को एक विशेष ट्रैकिंग आईडी दी जाती है, जिससे वह अपनी शिकायत की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकता है। प्रशिक्षित टीम शिकायत को सुनकर संबंधित विभाग तक पहुंचाती है। यदि तय समयसीमा में कार्रवाई नहीं होती, तो मामला उच्च अधिकारियों या मुख्यमंत्री कार्यालय तक भेजा जाता है।

इस व्यवस्था से प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। पहले जहां शिकायतों के निपटारे में महीनों लग जाते थे, अब समाधान कुछ ही दिनों में मिल जाता है। नागरिक किसी अधिकारी की लापरवाही या जानबूझकर काम रोकने की शिकायत भी इसी हेल्पलाइन पर दर्ज करा सकते हैं। ऐसी शिकायतों को विशेष प्राथमिकता दी जाती है और तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित किया जाता है।

मुख्यमंत्री सुक्खू का कहना है कि “जब कोई नागरिक कॉल करता है, तो सरकार केवल सुनती नहीं, बल्कि समझती भी है और कार्रवाई करती है।” यही इस पहल की सबसे बड़ी ताकत है। हेल्पलाइन ने शासन प्रणाली में पारदर्शिता लाने और जनता के भरोसे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

हेल्पलाइन के संचालन में आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। सभी शिकायतों का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाता है और नागरिकों को समय-समय पर अपडेट दिए जाते हैं। प्रदेश सरकार लगातार इस प्रणाली को और प्रभावी बनाने के लिए सुधार कर रही है। कर्मचारियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है और शिकायत निवारण प्रक्रिया को और सरल बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 ने न केवल लाखों लोगों को राहत पहुंचाई है, बल्कि यह पहल अब अन्य राज्यों के लिए भी एक मिसाल बन गई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!