न्यूज अपडेट्स
शिमला, 02 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से उनके सरकारी आवास ओक ओवर में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर विचार-विमर्श किया।
मुख्यमंत्री ने संजय गुप्ता को नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि उनके अनुभव व कार्यकुशलता से प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
मुख्य सचिव ने भी मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि वे जनहित और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
