Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: निगम के कर्मचारियों को अक्टूबर के वेतन के साथ मिलेगा DA, मुकेश अग्निहोत्री का आश्वासन

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 31 अक्टूबर। हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को अक्तूबर महीने का वेतन जो नवंबर में जारी होगा, उसके साथ ही 3 प्रतिशत डीए की किस्त जारी की जाएगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल परिहवन निगम कर्मचारी महासंघ को यह आश्वासन दिया गया है। हिमाचल परिवहन कर्मचारी महासंघ इंटक का प्रतिनिधिमंडल कार्यकारी अध्यक्ष समर चौहान की अध्यक्षता में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मिला। इसमें कर्मचारियों को डीए की किस्त देने की मांग की गई।

हिमाचल परिवहन कर्मचारी महासंघ इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष समर चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने दिवाली से पहले डीए की घोषणा की थी, जो कर्मचारियों को नवंबर के वेतन के साथ मिल जाएगा। कर्मचारी प्रतिनिधियों ने यह मामला उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखा। 

हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को भी पूर्व की भांति प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के साथ ही उक्त डीए की किस्त अदा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने मांग को पूरा करने के आदेश विभाग को तुरंत जारी करते हुए कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को भी 3 प्रतिशत डीए की किस्त अन्य कर्मचारियों के साथ अक्तूबर माह के नवंबर में मिलने वाले वेतन में मिल जाएगी। 

उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने आश्वासन 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक का डीए का 6 माह के एरियर के रूप में कर्मचारियों को एकसाथ मिलेगा, जबकि अक्तूबर के महीने का पैसे का नकद भुगतान होगा। प्रतिनिधिमंडल में कर्मचारी महासंघ इंटक के पदाधिकारी समर चौहान, उमेश शर्मा, जियालाल ठाकुर, टिक्कम चंद, जालम सिंह, देस राज मौजूद रहे। महासंघ ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं एचआरटीसी उपाध्यक्ष का परिवहन निगम कर्मचारियों को 3 प्रतिशत डीए एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दीवाली से पहले 180 करोड़ रुपये के लाभ जारी करने के लिए आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!