न्यूज अपडेट्स
शिमला, 08 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के स्वर्गीय पूर्व सीएम और वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है.शिमला के रिज मैदान पर दौलत सिंह पार्क में लगा एक सजावटी छोटा हरा पेड़ के गायब हो गया है. यह पेड़ रिज पर तैयार की गई पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के ठीक सामने खड़ा यह सजावटी पेड़ जड़ समेत गायब हो गया.
रिज मैदान पर रोजाना चहलकदमी करने वाले लोगों ने यहां से पेड़ गायब किए जाने पर सवाल उठाए हैं. कहा जा रहा है कि स्व वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के सामने आने के चलते इस पेड़ को हटाया गया है. हालांकि, नगर निगम इस पेड़ को साथ लगते पार्क में शिफ्ट करने की बात कर रहा है. लेकिन रातों रात पेड़ काटने पर सवाल उठ रहे हैं.
हिमाचली मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने इस पेड़ को हटाए जाने को लेकर जांच करने की बात कही है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है. यदि इस पेड़ को वहां से गायब किया गया है तो वह गलत बात है. सरकार इसकी जांच करेगी.
गौरतलब है कि शिमला के रिज मैदान पर दौलत सिंह पार्क है, जहां पर सजावटी और चिनार के पेड़ लगाए गए हैं. इसी पार्क में स्व वीरभद्र सिंह की प्रतिमा भी लगाई गई है, जिसका 13 अक्टूबर को उद्घाटन किया जाना है जिसमें प्रियंका गांधी सोनिया गांधी के अलावा सभी बड़े नेता शामिल होंगे.लेकिन उद्घाटन से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है.
गौरतलब है कि रिज मैदान पर रात को भी पुलिस का पहरा रहता है और ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि रात को पेड़ किसने काटा. साथ ही आसपास सीसीटीवी भी लगे हुए हैं और ऐसे में किसने पेड़ काटा. सबसे बड़ा सवाल रात को पेड़ काटने की नौबत क्यों आई।