Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: बंदला रूट पर HRTC की मनमानी जारी, उपायुक्त के आदेशों को भी किया दरकिनार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 16 अक्टूबर। HRTC बिलासपुर डिपो की बंदला रूट पर चलने वाली बसों में लगातार ओवरलोडिंग की समस्या बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 47 सीटर बसों में लगभग 100 तक यात्री सफर करने को मजबूर हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। बिलासपुर प्रबंधन की लापरवाही के चलते ग्रामीण हर रोज जोखिम भरा सफर कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, 23 सितंबर 2025 को बंदला बस सेवा बहाल करने और ओवरलोडिंग की समस्या को दूर करने के लिए पूर्व जिला युवा कांग्रेस सचिव अनिल कश्यप ने उपायुक्त बिलासपुर को पत्र सौंपा था। बताया जा रहा है कि उपायुक्त ने 30 सितंबर को HRTC बिलासपुर प्रबंधन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए है, लेकिन अभी तक इन आदेशों का पालन नहीं हुआ है। माना जा सकता है कि HRTC के अधिकारी ने उपायुक्त के आदेशों को भी नजरअंदाज कर दिया। 

ग्रामीणों का कहना है कि पहले बंदला रूट की बस 4:15 बजे चलाई जाती थी, लेकिन अब इसका समय घटाकर 3:45 बजे कर दिया गया है। परमिट के अनुसार इस बस का समय 4:15 का ही है लेकिन इस समय पर संचालन नहीं किया जा रहा है। इसके कारण 5:30 बजे वाली अगली बस में यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो जाती है और बसें क्षमता से अधिक भरकर निकलती हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बस अड्डे से ही बसें ओवरलोड होकर रवाना होती हैं, बावजूद इसके विभाग की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द अतिरिक्त बसें नहीं लगाई गईं या समय सारणी में सुधार नहीं किया गया तो त्योहारों के समय स्थिति और बिगड़ सकती है।

दिवाली पर्व नजदीक होने के चलते इस रूट पर यात्रियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। बताया जा रहा है इस मामले की शिकायत HRTC के प्रबंध निदेशक को भी भेजी गई है। 

उधर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) बिलासपुर राजेश कौशल ने कहा कि सभी सरकारी और निजी बसों को निर्धारित परमिट और नियमों के अनुसार ही संचालन के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!