न्यूज अपडेट्स
शिमला, 06 सितंबर। हिमाचल की कांग्रेस गवर्नमेंट ने पूर्व जयराम सरकार के समय कर्मचारियों को दिए हायर ग्रेड पे का निर्णय पलटा है। राज्य सरकार ने शनिवार को एक अधिसूचना के माध्यम से 06 सितंबर 2022 को जारी अधिसूचना को वापस ले लिया है।
इससे 03 जनवरी 2022 से पहले नियुक्त 89 श्रेणियों के कर्मचारियों को 2 वर्ष का नियमित कार्यकाल पूर्ण करने पर उच्च वेतनमान दिया गया था। फाइनेंस डिपार्टमेंट ने आज (शनिवार को) पूर्व सरकार की अधिसूचना को वापस ले लिया है।
इससे कर्मचारियों का पुनः वेतन निर्धारित किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि इससे उनके प्रतिमाह के वेतन में 10 हजार से 15 हजार रुपए की कमी आएगी। सरकार के इस फैसले से 10 हजार से ज्यादा कर्मचारी प्रभावित होंगे। कर्मचारियों के लिए थोड़ी राहत की बात यह है कि इस अवधि में लिए वेतन की इनसे रिकवरी नहीं होगी।
सीएम से मिलकर विरोध जताएंगेः संजीव
फाइनेंस डिपार्टमेंट की अधिसूचना जारी कर्मचारी तिलमिला उठे हैं। हिमाचल सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा, सोमवार को सरकार के फैसले का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना से मिलकर विरोध जताया जाएगा। उन्होंने बताया कि कर्मचारी इस नोटिफिकेशन को वापस लेने की मांग करेंगे। उन्होंने बताया, सरकार के फैसले से कर्मचारियों को भारी वित्तीय नुकसान होगा।