Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Vice President: विपक्ष ने बी सुदर्शन रेड्डी को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, यहां जानें डिटेल्स

News Updates Network
By -
0
Vice President: Opposition made B Sudarshan Reddy the candidate for the post of Vice President
बी. सुदर्शन रेड्डी : फोटो

न्यूज अपडेट्स 
नेशनल डेस्क। विपक्षी INDIA गठबंधन ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार बनाया है। इसका ऐलान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि गठबंधन ने सर्वसम्मति से उनका नाम तय किया है। रेड्डी का मुकाबला एनडीए प्रत्याशी सी.पी. राधाकृष्णन से होगा।

बी. सुदर्शन रेड्डी के बारे में जानकारी 

जन्म: 8 जुलाई 1946
स्थान: अकुला मायलारम गांव, रंगा रेड्डी जिला (आंध्र प्रदेश)
परिवार: कृषि पृष्ठभूमि से संबंध
शिक्षा: 1971 में उस्मानिया यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई पूरी की

करियर की शुरुआत

रेड्डी ने अपने करियर की शुरुआत सिविल और संवैधानिक मामलों की प्रैक्टिस से की। वे आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील के. प्रताप रेड्डी के साथ जुड़े। बाद में 1988 में उन्हें आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में गवर्नमेंट प्लीडर नियुक्त किया गया और केंद्र सरकार के लिए एडिशनल स्टैंडिंग काउंसल बने।

वकालत से न्यायपालिका तक का सफर

1993 में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने।
उसी वर्ष उस्मानिया यूनिवर्सिटी के लीगल एडवाइजर नियुक्त हुए।
2 मई 1993 को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के एडिशनल जज बने।
5 दिसंबर 2005 को गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने।

सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में कार्यकाल

12 जनवरी 2007 को बी. सुदर्शन रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के जज बने। उन्होंने 8 जुलाई 2011 को सेवानिवृत्ति ली। इस दौरान उन्होंने कई अहम संवैधानिक और नागरिक मामलों की सुनवाई की।

गोवा के पहले लोकायुक्त

सेवानिवृत्ति के बाद मार्च 2013 में रेड्डी को गोवा का पहला लोकायुक्त बनाया गया। हालांकि अक्टूबर 2013 में उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफ़ा दे दिया।

आगामी मुकाबला

अब वे उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी INDIA गठबंधन की ओर से मैदान में होंगे। उनका मुकाबला एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन से होगा। यह चुनाव बेहद रोचक माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!