Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: चंडीगढ़ मनाली फोरलेन की खस्ता हालत, टोल टैक्स बंद करने की मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 19 अगस्त। युवा कांग्रेस और टैक्सी ऑपरेटरों ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर टोल प्लाजा बंद करने की मांग को लेकर उपायुक्त राहुल कुमार के माध्यम से केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भेजा। इसमें कहा गया कि वाहन चालकों से भारी-भरकम टोल वसूला जा रहा है, जिसे बंद किया जाए।

ज्ञापन में बताया गया कि फोरलेन की हालत लगातार खस्ता होती जा रही है। आए दिन पहाड़ों से पत्थर गिर रहे हैं। कई जगह सड़क धंस रही है। टोल जिस एवज में वसूला जा रहा है, उसके किसी भी मापदंड पर यह सड़क खरी नहीं उतरती। हर वर्ष इस फोरलेन पर बड़े हादसे हो रहे हैं।

पिछले वर्ष बरसात में एक पर्यटक की मौत पत्थर गिरने से हुई थी, जबकि इस वर्ष भी कई बड़े हादसे टले हैं। युकां ने मांग की कि जब तक फोरलेन का कार्य पूरा नहीं होता, तब तक गरामोड़ा और बलोह टोल बैरियर पर टोल वसूली बंद की जाए। उन्होंने कहा कि एनएचएआई की देखरेख में इस फोरलेन का घटिया निर्माण हुआ है।

इस अवसर पर उन्होंने चेतावनी दी गई कि यदि मांगें पूरी नहीं की गई तो केंद्र सरकार और एनएचएआई प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व युकां जिलाध्यक्ष आशीष ठाकुर, सदर उपाध्यक्ष नरेश कुमार, टैक्सी यूनियन प्रधान जगदीप ठाकुर, पूर्व प्रधान अनीश ठाकुर, बबलू, चंदन चौधरी, सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!