Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: गैस सिलेंडर एजेंसी पर रेड - 372 ब्लैक सिलेंडर समेत 3 गाड़ियां सीज, सप्लाई करने की थी तैयारी

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 27 अगस्त। हिमाचल प्रदेश में बरसात कहर बरपा रही है। फिर भी कुछ लोग अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला हिमाचल की राजधानी शिमला से सामने आया है- जहां पर एक गैस एजेंसी पर रेड पड़ी है।

गैस एजेंसी में छापा

प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई बीते कल सुबह की गई है। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में टीम द्वारा अवैध सिलेंडरों का भंडार बरामद किया है- जो कि ढाबों और होटलों में सप्लाई किया जाना था।

अवैध सिलेंडरों का मिला भंडार

जिला प्रशासन ने मंगलवार को शिमला में एक गैस एजेंसी पर छापा मारकर बड़ा खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान 372 अवैध LPG सिलेंडर और तीन वाहन जब्त किए गए। यह छापामारी गुप्त सूचना के आधार पर एसजेवीएन कार्यालय शनान के पास स्थित संजीव कुमार गैस एजेंसी में की गई।

सुबह 10 बजे हुई रेड

जिला दंडाधिकारी अनुपम कश्यप के निर्देश पर सुबह 10 बजे अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पंकज शर्मा ने टीम के साथ एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि एजेंसी को पेट्रो गैस एनर्जी इंडिया लिमिटेड ने सुपर स्टॉकिस्ट का एलओआई जारी किया था, लेकिन यहां अवैध भंडारण और आपूर्ति का खेल चल रहा था।

मौके से मिला भारी जखीरा

जांच के दौरान टीम ने अवैध सिलेंडरों का भारी जखीरा बरामद किया है। जिसमें-

12 किलोग्राम के चार खाली सिलेंडर
14.2 किलोग्राम का एक सिलेंडर
गाड़ी नंबर HP63C-8101 से 23 खाली सिलेंडर
HP63-0383 से 6 सिलेंडर
लुधियाना से आई गाड़ी HR67E-3833 से शनान, रोहड़ू और कोटखाई के लिए भेजे जा रहे 21 किलोग्राम के 240 भरे सिलेंडर पकड़े गए हैं।

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

एजेंसी के पास भंडारण के लिए अधिकृत गोदाम भी नहीं था और कंपनी अनाधिकृत डीलरों को गैस सप्लाई कर रही थी। LPG नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन ने 3 वाहन, 240 भरे सिलेंडर, 116 खाली सिलेंडर (21 किलोग्राम), 4 खाली सिलेंडर (12 किलोग्राम), 1 खाली सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) और 35 प्रेशर रेगुलेटर जब्त किए।

रोहड़ू में भी छापेमारी

इसी दौरान रोहड़ू उपमंडल में भी एएसआई विनोद कुमार की टीम ने निरीक्षण कर 11 अवैध सिलेंडर जब्त किए। बताया गया कि यह सिलेंडर होटल और ढाबों में सप्लाई किए जा रहे थे।

प्रशासन का सख्त संदेश

जिला दंडाधिकारी अनुपम कश्यप ने स्पष्ट किया कि यह मामला आम लोगों की सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा कि जनसुविधा से संबंधित कार्यों में लगे लोगों को सभी प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन लोगों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी अवैध तरीके से चल रहे ऐसे कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!